Heart Touching Hindi shayari
जहाँ याद ना आये तेरी
वो तन्हाई किस काम की ,
बिगड़े रिश्ते ना बने,
तो खुदाई किस काम की,
बेशक अपनी मंजिल तक जाना है हमें,
लेकिन जहां से अपने न दिखे,
वो ऊंचाई किस काम की.
ये भी एक दुआ है खुदा से,
किसी का दिल ना दुखे हमारी वजह से,
ऐ खुदा कर दे कुछ ऐसी इनायत हम पे,
कि खुशियाँ ही मिलें सबको हमारी वजह से.